बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. WI cricketers
Written By
Last Updated :बारबाडोस , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (09:48 IST)

वेस्टइंडीज क्रिकेट में बवाल, सैमुअल्स-ब्रावो ने ठुकराए अनुबंध

वेस्टइंडीज क्रिकेट में बवाल, सैमुअल्स-ब्रावो ने ठुकराए अनुबंध - WI cricketers
बारबाडोस। विस्फोटक बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स, डैरेन ब्रावो और कार्लोस ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की ओर से पेश किए गए 2016-17 के केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया है। 
    
डब्ल्यूआईसीबी ने 2015-16 सत्र के लिए इस वर्ष जनवरी में अनुबंध करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दिया था। सैमुअल्स, ब्रावो और ब्रैथवेट के अलावा दिनेश रामदीन और केमार रोच भी केंद्रीय खिलाड़ियों की अनुंबधित सूची में नहीं हैं। बोर्ड ने यह सूची पाकिस्तान के खिलाफ शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले जारी की थी। 
        
डब्ल्यूआईसीबी ने 2015-16 सत्र के लिए खिलाड़ियों का केंद्रीय अनुबंध गत वर्ष अक्टूबर से इस वर्ष सितंबर तक के उनके प्रदर्शन के आधार पर किया है। बोर्ड केवल टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों का ही केंद्रीय अनुबंध करता है। वर्ष 2016-17  के लिए जिन नए खिलाड़ियों का केंद्रीय अनुबंध किया गया है उनमें अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेज, मिगुएल कमिंस और जोमेल वारिकन शामिल हैं।(वार्ता)  
 
ये भी पढ़ें
माइकल शूमाकर की सेहत में सुधार के संकेत