शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Import and export of India in november
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (15:00 IST)

नवंबर में क्यों घटा भारत का निर्यात, आयात भी कम हुआ

नवंबर में क्यों घटा भारत का निर्यात, आयात भी कम हुआ - Import and export of India in november
नई दिल्ली। भारत का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो एक साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर था। 
 
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का निर्यात अच्छा रहा है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। वहीं इस अवधि में आयात 8.67 प्रतिशत गिरकर 445.15 अरब डॉलर रहा।
 
इसी तरह नवंबर में आयात भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा।

भारत ने 2023 में महंगाई को काबू करने के लिए गेहूं, दाल, प्याज और चावल समेत कई वस्तुओं के निर्यात पर रोक लगाई थी। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यात करने वाला देश है। भारत के निर्यात पर रोक के फैसले को लेकर अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन समेत कई देशों ने सवाल उठाए थे।

इसी तरह भारत सरकार ने अगस्त 2013 में लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों थी गहलोत और शेखावत पर निगाहें?