शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold falls by Rs 265 due to global reasons
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 मई 2023 (17:03 IST)

वैश्विक कारणों से सोने में रही 265 रुपए की गिरावट, चांदी में रही 120 रुपए की तेजी

वैश्विक कारणों से सोने में रही 265 रुपए की गिरावट, चांदी में रही 120 रुपए की तेजी - Gold falls by Rs 265 due to global reasons
gold silver Prices: नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों (global markets) में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (bullion market) में बुधवार को सोने का भाव 265 रुपए के नुकसान के साथ 61,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 120 रुपए की तेजी के साथ 77,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 265 रुपए की गिरावट के साथ 61,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इमरान खान को झटका, 8 दिन की NAB रिमांड पर