शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
  4. BJP will contest on 68 seats in Jharkhand
Last Updated : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (14:35 IST)

झारखंड में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू-जदयू और लोजपा को कितनी सीटें?

झारखंड में 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आजसू-जदयू और लोजपा को कितनी सीटें? - BJP will contest on 68 seats in Jharkhand
Jharkhand Assembly Elections 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक 'ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन' (AJSU) 10 सीट पर, जनता दल (United)2 और लोक जनशक्ति पार्टी (Ram Vilas) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP)के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को रांची में यह जानकारी दी।ALSO READ: झारखंड चुनाव में गेमचेंजर महिला वोटर्स को साधने चुनावी लॉलीपाप, 25 से 30 हजार रुपए तक देने का वादा
 
सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया : सरमा ने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन भाजपा 'देखो और प्रतीक्षा करो' की रणनीति अपना रही है, क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित प्रतिद्वंद्वी दलों ने अभी अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है।ALSO READ: Maharashtra and Jharkhand elections Date: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित
 
चुनाव 13 और 20 नवंबर को, मतगणना 23 नवंबर को : झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। सरमा ने कहा कि सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक झारखंड में राजग की सहयोगी आजसू पार्टी 10 सीट पर, जद (यू) 2 और लोजपा (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। यह लगभग तय है। आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी।ALSO READ: हरियाणा चुनाव में जीत से उत्साहित नड्डा ने कहा, पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत हासिल करेगी
 
भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : उन्होंने बताया कि जद (यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जबकि लोजपा (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी। सरमा ने केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। समझौते के अनुसार भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सरमा ने कहा कि हालांकि चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta