शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. First time in IPL 2024 Hardik Pandya breathed easy in Wankhede Stadium
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (15:29 IST)

IPL 2024 में पहली बार नहीं हुई हूटिंग तो पहली बार बतौर कप्तान मुंबई को मैच जिताया हार्दिक ने

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आखिरकार हार्दिक पंड्या की हूटिंग नहीं हुई

IPL 2024 में पहली बार नहीं हुई हूटिंग तो पहली बार बतौर कप्तान मुंबई को मैच जिताया हार्दिक ने - First time in IPL 2024 Hardik Pandya breathed easy in Wankhede Stadium
हार्दिक पंड्या ने आखिरकार कुछ राहत की सांस ली क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान की रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)मैच के दौरान वानखेडे स्टेडियम के दर्शकों ने किसी तरह की हूटिंग नहीं की।इसका असर मैच में भी देखने को मिला और मुंबई ने दिल्ली को 234 रन बनाने के बाद 29 रनों से मात दी। यह हार्दिक पांड्या का बतौर मुंबई के कप्तान रहते हुए आईपीएल में पहली जीत है।

यह मुकाबला रिलायंस फाउंडेशन के लिए ईएसए (सभी के लिए शिक्षा और खेल) दिवस पर खेला गया। जिससे स्टैंड पर कई गैर सरकारी संगठनों के लगभग 18,000 बच्चे मौजूद थे और स्टैंड पर सिर्फ घरेलू टीम को ‘चीयर’ करने के लिए शोर सुनाई दे रहा था।

पंड्या को पिछले तीन मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था।भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार के मैच से एक दिन पहले कहा था कि दर्शकों को पंड्या की हूटिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर उन्हें कप्तान के तौर पर टीम में शामिल किया गया है तो यह उनकी गलती नहीं है।

गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘यह सही नहीं है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। ’’

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा, ‘‘उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। ’’मुंबई इंडियंस के पहले घरेलू मैच के दौरान पूरे समय पंड्या की हूटिंग की गयी थी और तब भारत और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दर्शकों से टॉस के समय सही आचरण करने को कहा था।
ये भी पढ़ें
IPL 2024 : वन मैन शो विराट ने बनाए 316 रन, RCB के अन्य बल्लेबाज के 230 रन