शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nobel Prize Winner, E-Ichi Negishi, New York
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (22:33 IST)

पत्नी के निधन के बाद भटकते मिले 'नोबेल विजेता'

Nobel Prize Winner
न्यूयॉर्क। नोबेल पुरस्कार विजेता जापानी रसायन विशेषज्ञ ई-इची नेगिशी पत्नी के देहांत के बाद उत्तरी इलीनॉय के ग्रामीण इलाके में बुधवार को भटकते पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेगिशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट के नौ घंटे बाद भटकते मिले।


पुलिस ने आज बताया कि नेगिशी सोमवार को लापता हो गए थे। वे मंगलवार को घर से करीब 200 मील दूर रॉकफोर्ड के पास भटकते हुए पाए गए। उनकी पत्नी नजदीक ही मृत मिलीं। पुलिस ने लिखित बयान में बताया कि रॉकफोर्ड के निकट भटक रहे 82 वर्षीय नेगिशी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बाद में नेगिशी की कार और उनकी पत्नी सुमिरे नेगिशी का शव बरामद किया। रॉकफोर्ड शिकागो से 100 मील दूर है। पुलिस ने कहा कि सुमिरे नेगिशी के शव का पोस्टमार्टम अभी किया जाना है, लेकिन उनकी मौत के संबंध में किसी तरह का संदेह नहीं है। ई-इची नेगिशी के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नेगिशी दंपति प्रूड्यू विश्वविद्यालय परिसर के निकट अपने आवास वेस्ट लाफायेट्टे में अंतिम बार देखे गए थे। उनके लापता होने की सूचना पुलिस को सोमवार पूर्वान्‍ह आठ बजे दी गई। वे रसायन विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्हें 2010 में 'नोबेल पुरस्कार' से नवाजा गया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, इंडिगो की 488, गोएयर की 138 उड़ानें रद्द