शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mumbai and London will drown due to rising sea level
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (10:58 IST)

सावधान! बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, डूब जाएंगे मुंबई-लंदन समेत दुनिया के अनेक नगर

सावधान! बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, डूब जाएंगे मुंबई-लंदन समेत दुनिया के अनेक नगर - Mumbai and London will drown due to rising sea level
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने समुद्र के बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि हर महाद्वीप के मेगा शहर काहिरा, लागोस, मापुटो, बैंकॉक, ढाका, जकार्ता, मुंबई, शंघाई, कोपनहेगन, लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, ब्यूनस आयर्स और सैंटियागो सहित कई बड़े शहर गंभीर प्रभावों का सामना कर सकते हैं।
 
गुटेरेस ने दुनियाभर को जलवायु परिवर्तन को लेकर बड़ी चेतावनी देतेकहा है कि मुंबई और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों को समुद्र के बढ़ते जलस्तर से गंभीर प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में वैश्विक समुदाय को जलवायु संकट से निपटने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। समुद्र के बढ़ते जलस्तर भविष्य को डूबा रहे हैं। समुद्र के स्तर में वृद्धि अपने आप में एक खतरा है।
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रेखांकित किया कि खतरा विशेष रूप से लगभग 900 मिलियन लोगों के लिए गंभीर है, जो कम ऊंचाई पर तटीय क्षेत्रों में रहते हैं। यह पृथ्वी पर 10 लोगों में से 1 है। उन्होंने कहा कि बढ़ते समुद्र से उत्पन्न होने वाली विनाशकारी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति के निर्माण में सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी को इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलते रहने और इस संकट की अग्रिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के जीवन, आजीविका और समुदायों का समर्थन करने के लिए काम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
तुर्किए में फिर चमत्कार, भूकंप के 212 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला बुजुर्ग