शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fierce storm in the US state of ohio
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 मई 2019 (21:03 IST)

अमेरिकी राज्य ओहायो में भीषण तूफान, बाढ़ का खतरा, लाखों घरों की बिजली कटी

अमेरिकी राज्य ओहायो में भीषण तूफान, बाढ़ का खतरा, लाखों घरों की बिजली कटी - Fierce storm in the US state of ohio
वॉशिंगटन। मध्य अमेरिकी राज्य ओहायो में आए भीषण तूफान की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हो कई लोग घायल हो गए जबकि लाखों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। कई घरों को नुकसान पहुंचान है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
 
राज्य के डेटोन शहर में सोमवार देर रात आए भीषण तूफान की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा और पेड़ उखड़ गए। अब तक केवल 1 व्यक्ति की जान जाने की खबर है।
 
नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि तूफान की वजह से 50 लाख लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है और तूफान के बाद राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। डेटोन शहर में आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट के मुताबिक, जल संयंत्र और पंप स्टेशनों की बिजली नहीं है।
राहतकर्मी राहत और बचाव कार्य के साथ ही मलबा साफ करने में जुटे हैं। मोंटगोमरी काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि आपदाकर्मी गैस लाइनों को बंद कर रहे हैं और मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
 
शुरुआती खबरों में घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। मध्य अमेरिका में एक हफ्ते के अंदर आया यह तीसरा तूफान है। ओक्लाहामा में सप्ताहांत में आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 अन्य घायल हो गए थे।