शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Attack near Charlie Hebdo's old office in France
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (22:05 IST)

फ्रांस में चार्ली हेब्दो के पुराने कार्यालय के नजदीक हमला, 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

फ्रांस में चार्ली हेब्दो के पुराने कार्यालय के नजदीक हमला, 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर - Attack near Charlie Hebdo's old office in France
पेरिस। पेरिस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने वाली फ्रांस की प्रसिद्ध व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो के पुराने कार्यालय के नजदीक शुक्रवार को एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
 
इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पेरिस में एक भयानक एवं गंभीर हादसा हुआ है।

कैस्टेक्स ने टि्वटर पर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, साप्ताहिक पत्रिका चार्ली हेब्दो के पुराने कार्यालय के नजदीक चाकू से हमला हुआ है। इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के लिए मैं गृह मंत्री से मुलाकात करने पैलेस ब्यूवाउ गया।
 
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अब तक एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। उसके आस-पास के क्षेत्रों में ऐहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
 
गौरतलब है कि 7 जनवरी 2015 को प्रसिद्ध साप्ताहिक व्यंग पत्रिका चार्ली हेब्दो के कार्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।