सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Another surgical strike on Pakistan by Iran
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (19:17 IST)

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए अब क्या हुआ...

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए अब क्या हुआ... - Another surgical strike on Pakistan by Iran
तेहरान। भारत द्वारा की गई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के दर्द से अभी पाकिस्तान पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है। अब ईरान ने भारत के इस पड़ोसी देश में भीतर घुसकर आतंकियों को मार गिराया है और अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया है। 
 
पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला ईरान तीसरा देश है। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था, जबकि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर दर्जनों आतंकियों को ठिकाने लगा दिया था। बताया जा रहा है कि कि इस अभियान में कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं, जो कि आतंकवादियों को कवर फायर दे रहे थे।
 
ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। गार्ड्‍स ने इस ऑपरेशन की आधिकारिक तौर पर भी पुष्टि कर दी है। कहा गया है कि पाकिस्तान के भीतर घुसकर अपने सैनिकों को मुक्त करा लिया गया है। मुक्त कराए गए ईरानी बॉर्डर गार्ड्स के जवानों को 2018 में अगवा किया गया था।
 
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान समर्थित जैश उल-अदल या जैश अल-अदल एक सलाफी जिहादी आतंकी संगठन है। ईरान में सक्रिय इसी संगठन के आतंकियों ने सैनिकों को बंधक बनाया था। (फाइल फोटो)
 
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स, निफ्टी का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी, अब निगाहें RBI की मौद्रिक समीक्षा पर