रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 75th Anniversary of Independence
Written By

लक्ष्य विहार में मना आजादी का अमृत महोत्सव

लक्ष्य विहार में मना आजादी का अमृत महोत्सव - 75th Anniversary of Independence
लक्ष्य विहार, इंदौर में आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रश्मि साहू ने आज़ादी के 75 वर्ष को आकर्षक रंगोली के द्वारा प्रस्तुत किया। 
 
कॉलोनी में कई रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें सुहानी राठौड़, हीर सोनी और दृश्या सोनी ने देश भक्ति गानों पर डांस किया। नव्या साहू ने अमर तिरंगे पर एक काव्य प्रस्तुत किया,जिसे सभी ने काफी सराहा। कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य श्री मुकेश व्यास ने स्वतंत्रता के नए मायने बताए।

कॉलोनी के अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, सचिव श्री जीतेश मोदी वा कोषाध्यक्ष श्री नंदेश सोनी के नेतृत्व में, सभी रहवासियों ने परेड निकालकर माहौल को देशप्रेम के लिए और रोमांचक बना दिया। कॉलोनी के लोकप्रिय सदस्य श्री अरूण साहू व उनकी बेटी नव्या साहू ने सभी रहवासियों को एक सूत्र में पिरोकर एक सुंदर वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।