सम्बंधित जानकारी
- निपाह का डर, यूएई की केरल यात्रा नहीं करने की चेतावनी
- निपाह (NiV) चमगादड़ से नहीं फैलता, लैब रिपोर्ट में खुलासा
- हिमाचल में भी निपाह वायरस का खौफ, चमगादड़ों की मौत से लोगों में दहशत
- केरल में 'निपाह' वायरस का कहर, 10 की मौत, तमिलनाडु भी चिंतित
- निपाह वायरस ने ली 10 लोगों की जान, इंसान में कैसे फैलता है निपाह वायरस
निपाह वायरस से बचा सकती हैं यह 5 घरेलू औषधियां
निपाह वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केरल में अब तक कई लोगों के मारे जाने की खबर आ गई है।
यह वायरस किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है, हम बता रहे हैं इससे बचने के 5 कारगर औषधि, जो घर में आसानी से उपलब्ध है।
1 तुलसी - तुलसी आपको इस संक्रमण से बचा सकती है, अत: रोजाना किसी भी रूप में इसका सेवन करें ताकि आप निपाह वायरस के साथ-साथ अन्य संक्रमण से बच सकें।
ALSO READ: फलों से फैल सकता है निपाह वायरस!
2 कपूर - किसी भी प्रकार के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए कपूर एक औषधि की तरह काम करता है। श्वसन संबंधी संक्रमण में इसे सूंघना फायदेमंद है, इसलिए आपने सुना होगा कि इलायची और कपूर को सूंघने से स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है। आप इसे खा भी सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा गेहूं के दाने बराबर या इससे भी कम रखें। निपाह वायरस के लिए भी यह बचाव का उपाय हो सकता है।
3 नीम - प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर नीम का प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है, और निपाह वायरस से बचने के लिए भी आप इसकी मदद ले सकते हैं। रोजाना नीम की कुछ पत्तियां चबाकर आप न सिर्फ निपाह वायरस से बच सकते हैं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध कर सकते हैं।
4 गिलोय - गिलोय का प्रयोग करना अमृत के समान फायदेमंद होगा। इसे तुलसी की पत्तियों के साथ उबालकर इस पानी में काली मिर्च, काला नमक व मिश्री के साथ सेवन करें। इससे निपाह वायरस के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा।
5 लहसुन - लहसुन का प्रयोग यूं तो आप खाने में करते ही हैं, लेकिन अगर कच्चे लहसुन का सेवन करेंगे तो यह बेहद लाभकारी होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करेगा। निपाह वायरस को आपसे दूर रखेगा।
