बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Congress anti-Dalit party it insulted Kumari Selja Amit Shah at rally in Haryana
Last Modified: चंडीगढ़ , सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (16:50 IST)

Kumari Selja : कांग्रेस दलितों का अपमान करती है, अमित शाह ने क्यों लिया कुमारी शैलजा का नाम

Amit Shah in karakat
Haryana Assembly Elections 2024 News : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘दलित विरोधी’ पार्टी करार दिया और कहा कि उसने कुमारी सैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का ‘अपमान’ किया है। शाह ने आरक्षण के संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई आरक्षण की रक्षा कर सकता है, तो वे केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। शाह 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया, चाहे वह अशोक तंवर हों या बहन कुमारी सैलजा। कांग्रेस ने सभी का अपमान किया।’’
 
सत्तारूढ़ भाजपा दलित नेता सैलजा के चुनाव प्रचार से दूर रहने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। सैलजा के चुनाव प्रचार से दूर रहने की खबरों के बीच हाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सैलजा को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया था।
 
आरक्षण पर गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि विकास के बाद आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। वे (कांग्रेस) विकास के बाद आरक्षण हटा देंगे।’’
kumari selja
शाह ने उपस्थित लोगों से पूछा कि हमारा हरियाणा पूरी तरह से विकसित राज्य है। आपको आरक्षण चाहिए या नहीं?’ उन्होंने कहा कि अगर कोई अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की रक्षा कर सकता है, तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
 
कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने से पहले सरकारी नौकरियां बिना ‘खर्ची-पर्ची’ के नहीं मिलती थीं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नीत सरकार ही है, जिसने पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी हैं। इनपुट भाषा
ये भी पढ़ें
बीरवाह में कैसे चला सुगरा बरकती का इमोशनल कार्ड, बनीं आकर्षण का केंद्र