रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:15 IST)

अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई

Coronavirus | अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई
प्रॉविडेंस (अमेरिका)। अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,50,000 हो गई। विश्व में वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है।
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका के बाद सर्वाधिक 88,000 से अधिक लोगों की मौत ब्राजील में और करीब 46,000 लोगों की जान ब्रिटेन में गई है। उसके अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के करीब 44 लाख मामले सामने आए हैं, यह आंकड़ा भी विश्व में सर्वाधिक है।
 
वहीं सीमित जांच और हल्के लक्षण वाले कई मामलों का पता नहीं चलने या इन मामलों के दर्ज न होने के कारण अमेरिका और विश्वभर में संक्रमितों की वास्तविक संख्या इन आंकड़ों के कहीं अधिक होने की आशंका है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा