मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Veteran actress Sandhya Shantaram wife of filmmaker V Shantaram passes away at 94
Last Modified: शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (16:32 IST)

दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Veteran actress passes away
Photo Credit : X
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 50 और 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस संध्या शांताराम का निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। संध्या का अंतिम संस्कार शनिवार को शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया। 
 
बताया जा रहा है कि संध्या उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। वह फिल्म निर्माता वी. शांताराम की तीसरी पत्नी थीं। संध्या को आज भी झनक झनक पायल बाजे, दो आंखे बारह हाथ, नवरंग और मराठी फिल्म पिंजरा के लिए याद किया जाता है। 
 
महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने संध्या शांताराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया, फिल्म ‘पिंजरा’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने अद्भुत अभिनय और नृत्य कौशल से दर्शकों पर एक अनूठी छाप छोड़ी। फिल्म झनक झनक पायल बाजे, दो आंखें बारह हाथ, और खासकर पिंजरा में उनकी अमर भूमिका दर्शकों के दिलों में हमेशा याद रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! 
 
संध्या शांताराम ने अपने करियर में कई भाषाओं में काम किया। नौरंग में उन्होंने आरे जा रे नटखट गाने में एक यादगार परफॉर्मेंस दी जो आज भी लोगों की जुबां रहता है। झनक झनक पायल बाजे में उन्होंने अपने शास्त्रीय डांस की कला को दिखाया। 
ये भी पढ़ें
45 साल की श्वेता तिवारी का बिकिनी लुक देख फैंस हो जाते हैं मदहोश, बोल्डनेस के मामले में बेटी को देती हैं मात