सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan kriti sanon film bhediya first song thumkeshwari released
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (13:16 IST)

फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज, वरुण-कृति की दिखी शानदार केमिस्ट्री

फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज, वरुण-कृति की दिखी शानदार केमिस्ट्री | varun dhawan kriti sanon film bhediya first song thumkeshwari released
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का पहला गाना 'ठुमकेश्वरी' रिलीज हो गया है। 

 
इस गाने में वरुण और कृति की जबदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और एश किंग ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं, सचिन-जिगर का म्यूजिक है।
 
गाने के अंत में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की भी शानदार एंट्री होती है। धमाकेदार बीट्स और अट्रैक्टिव लिरिक्स के साथ यह गाना बेहद शानदार है। 
 
फिल्म 'भेड़िया' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन, विनोद खन्ना को बनाया था हीरो