रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kings man to release in india in 14 january 2022
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (11:40 IST)

'द किंग्स मैन' भारत में इस दिन होगी रिलीज

'द किंग्स मैन' भारत में इस दिन होगी रिलीज - the kings man to release in india in 14 january 2022
निर्देशक मैथ्यू वॉन की फिल्म 'द किंग्स मैन' की रिलीज डेट भारत में पोस्टपोन कर दी गई है। यह फिल्म भारत में अब 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
कोरोनावायरस की वजह से कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट टल चुकी है। फिल्म को पहले 31 दिसंबर को भारत में रिलीज किया जाना था। इसे ट्वेंटिएथ सेंचुरी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा।
 
'द किंग्स मैन' जेम्मा आर्टरटन, राल्फ फीन्स, मैथ्यू गोडे, टॉम हॉलैंडर, हैरिस डिकिंसन, डैनियल ब्रुहल, जिमोन हौंसौ और चार्ल्स डांस जैसे कलाकार है। यह फिल्म फ्रेंचाइजी की दो किस्तों, किंग्समैन: द सीक्रेट सर्विस और किंग्समैन: द गोल्डन सर्कल (2015) की प्रीक्वल है। 
 
मैथ्यू वॉन और कार्ल गजडुसेक ने फिल्म के लिए पटकथा लिखी। मैथ्यू और जेन गोल्डमैन ने पिछली दो किंग्समैन फिल्मों के लिए पटकथाएं लिखीं थी। यह फिल्म इंग्लिश और हिंदी में रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
'गणपत' की शूटिंग के दौरान घायल हुए टाइगर श्रॉफ, आंख में लगी चोट