गुरुवार, 19 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer film jawan box office collection day 3
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 10 सितम्बर 2023 (15:36 IST)

शाहरुख खान की 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन | shahrukh khan starrer film jawan box office collection day 3
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'जवान' की रिलीज ने फैंस को एकदम क्रेजी कर दिया जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया है। यह फिल्म रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।
 
फिल्म ने पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन करके अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी। हालांकि दूसरे दिन 'जवान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'जवान' ने तीसरे दिन एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।
 
'जवान' ने शनिवार को एक और इतिहास रच दिया है। यह रिलीज के पहले शनिवार सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 'जवान' ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 180.72 करोड़ रुपए हो गया है।
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जी20 समिट की सफलता पर बॉलीवुड भी खुश, स्टार्स ने की पीएम मोदी की तारीफ