शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan new song yentamma teaser out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (16:47 IST)

'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'येंतम्मा' का टीजर रिलीज, दिखेगा सलमान खान का लुंगी अवतार

'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'येंतम्मा' का टीजर रिलीज, दिखेगा सलमान खान का लुंगी अवतार | salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan new song yentamma teaser out
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान इन दिनों इस फिल्म के गानों के जरिए दर्शकों को अलग अलग तरह के म्यूजिक का स्वाद चखा रहे हैं। फिल्म से सबसे पहले रोमांटिक सॉन्ग 'नैयो लगदा' रिलीज किया गया था। इसके बाद एक पंजाबी डांस नंबर 'बिल्ली बिल्ली' जारी किया गया। इसके बाद फिर फॉलिंग इन लव गाना रिलीज किया गया था।

 
हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' से 'बठुकम्मा' गाना पेश किया गया जिसमें एक कल्चरल सॉन्ग की झलक दिखाई दी। वहीं अब फिल्म से एक और धमाकेदार गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो एक हिंदी-तेलुगु फ्यूजन हैं। इस गाने के नाम 'येंतम्मा' है।
 
सलमान और उनकी टीम ने येंतम्मा का टीज़र का जारी किया, जिसमें सलमान और वेंकटेश को लुंगी में देखा जा सकता हैं। इसके विजुअल्स भारत के दक्षिणी भाग से समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए रंगों से भरे हुए हैं, लेकिन सलमान खान के तड़के के साथ।
 
ये डांस नंबर लोगों को फुलऑन एंटरटेनमेंट देने का वादा करता है, और जिसकी एक झलक गाने के टीजर भर में दिखाई दे गई है। इस गाने को पायल देव ने कंपोज़ किया हैं, वहीं इसे विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया हैं और रफ्तार ने रैप किया हैं। गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की हैं।
 
इस गाने के टीजर के लास्ट में एक मिस्ट्री मैन को सलमान और वेंकटेश को डांस फ्लोर पर ज्वाइन करते हुए दिखाया गया है, और जिसने सभी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं ये मिस्ट्री मैन राम चरण तो नहीं। वैसे इससे पहले, हैदराबाद में फिल्म के सेट पर राम चरण को सलमान और वेंकटेश के साथ स्पॉट किए जाने की खबरें आ चुकी हैं। 
 
खबरों की माने तो येंतम्मा अपनी तरह का एक अनूठा डांस नंबर है जिसमें सलमान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े और राम चरण हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' एल्बम को हिंदी फिल्म के लिए सबसे बहुमुखी एल्बमों में से एक माना जा रहा है क्योंकि यह हर तरह के म्यूजिक ऑफर करने का वादा करता है। वहीं फिल्म का म्यूजिक पहले से ही लोकप्रिय हो चुका है और येंतम्मा के बाद जिसके आसमान छूने की उम्मीद है, जो 4 अप्रैल को रिलीज होगा।
 
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ईशान खट्टर के हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट, नेटफ्लिक्स की सीरीज में निकोल किडमैन के साथ आएंगे नजर