शुक्रवार, 7 नवंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna vijay deverakonda to tie knot on 26 february 2026 in udaipur
Last Modified: शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (13:01 IST)

सगाई के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा, जानिए कब और कहां लेंगे सात फेरे!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding date
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि कपल ने कभी अफेयर और सगाई को कंफर्म नहीं किया। अब रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार रश्‍मिका और विजय अगले साल शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित एक आलीशान महल में होने की खबर है। हालांकि शादी को लेकर दोनों में से किसी की ओर से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और रश्‍मिका ने बीते महीने हैदराबाद में सगाई की थी। दोनों की सगाई में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सगाई के बाद विजय और रश्मिका कई मौके पर अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए। 
 
हाल ही में फिल्म 'थामा' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, रश्मिका से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में पूछा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'सबको इस बारे में पता है।'
 
बता दें कि रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं इसके दोनों 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ आए। विजय से पहले रश्‍मिका की सगाई 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी संग हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। 
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन की मां जरीन कतरक का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान