रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randeep hooda confirms his marriage date with lin laishram
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 26 नवंबर 2023 (14:41 IST)

47 साल के रणदीप हुड्डा 37 की लिन लैशराम से इस दिन रचाएंगे शादी, मणिपुर में लेंगे सात फेरे

47 साल के रणदीप हुड्डा 37 की लिन लैशराम से इस दिन रचाएंगे शादी, मणिपुर में लेंगे सात फेरे | randeep hooda confirms his marriage date with lin laishram
Randeep Hooda Wedding date: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म के अलावा रणदीप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। रणदीप बीते काफी समय से मणिपुरी एक्ट्रेस व मॉडल लिन लैशराम को डेट कररहे हैं। बीते काफी दिनों से दोनों की शादी को लेकर खबरे आ रही है।
 
अब फाइनली 47 साल के रणदीप हुड्डा ने 37 साल की अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी की डेट बता दी है। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लवली नोट शेयर किया और बताया कि वह 29 नवंबर 2023 को अपनी लेडीलव लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 
रणदीप हुड्डा ने एक कार्ड शेयर किया है जिसपर लिखा है, 29.11.2023, किस्मत के साथ तारीफ। महाभारत के एक पन्ने से, अर्जुन ने मणिपुरी वॉरियर राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। 
 
उन्होंने लिखा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी। उसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। हम इस जर्नी के लिए तैयार हैं। हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं जिसके लिए हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और रोशनी। लिन और रणदीप।
 
बता दें कि लिन से पहले रणदीप हुड्डा नीतू चंद्रा के साथ करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। रणदीप हुड्डा का नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के संग भी जुड़ चुका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने बताया अपनी फिटनेस का राज, पिता से विरासत में मिली इस चीज से करते हैं एक्सरसाइज