बुधवार, 1 अक्टूबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pratyusha banerjee birth anniversary actress committed suicide at top her career
Last Modified: रविवार, 10 अगस्त 2025 (11:53 IST)

प्रत्युषा बनर्जी ने आनंदी बनकर बनाई थी पहचान, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Pratyusha Banerjee Birthday
टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अगर आज हमारे बीच मौजूद होतीं तो 10 अगस्त को वह अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही होतीं। प्रत्युषा ने साल 2016 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
 
प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। प्रत्युषा को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। वह छोटी उम्र से ही अपने स्कूल के कल्चरल इवेंट में भाग लेती थीं। इसके बाद टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई आ गईं। 
 
मुंबई आने के बाद प्रत्युषा बनर्जी ने 2010 में टीवी शो 'रक्त संबंध' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाकर मिली थी। इसके बाद वह प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी जैसे शोज में भी नजर आईं। 
 
प्रत्युषा बनर्जी बिग बॉस सीजन 7 और झलक दिखला जा सीजन 5 की कंटेस्टेंट भी रही थीं। एक्टिंग करियर के दौरान प्रत्युषा अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं। उनका नाम टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता, बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा और एक्टर व निर्माता राहुल राज सिंह के साथ जुड़ा। 
 
प्रत्युषा ने अपने करियर के टॉप पर महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, जो उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज ने की है। राहुल ने प्रत्युषा के निधन के 12 घंटे के बाद पुलिस को उनके निधन की जानकारी साझा की थी।
 
राहुल का कहना था कि, प्रत्युषा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। कहा तो ये भी जाता है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। इसका जिम्मेदार राहुल को ठहराया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान से सलाह लेने के बाद राजकुमार राव ने खरीदा था मुंबई में अपार्टमेंट, अपनी पहली सैलरी का भी किया खुलासा