रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neha kakkar helps bollywood lyricist santosh anand singer gives him 5 lakh rupees
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (18:09 IST)

आर्थिक तंगी से जूझ रहे गीतकार की मदद के लिए आगे आईं नेहा कक्कड़, दिए 5 लाख रुपए

आर्थिक तंगी से जूझ रहे गीतकार की मदद के लिए आगे आईं नेहा कक्कड़, दिए 5 लाख रुपए - neha kakkar helps bollywood lyricist santosh anand singer gives him 5 lakh rupees
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिंगिंग से इतर नेहा कक्कड़ अपने अंदाज और अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीतती हुई नजर आती हैं। नेहा ने कई मौकों पर दिल खोलकर दान भी किया है।

 
वहीं हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इंसानियत का उदाहरण पेश करते हुए एक मशहूर गीतकार संतोष आनंद की मदद की। नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद को मदद के तौर पर पांच लाख रुपए दिए। इंडियन आइडल की टीम ने प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद को भी आमंत्रित किया, जिन्होंने अतीत में प्यारेलाल के साथ काम किया है।

उन्होंने मंच पर अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जो इन दिनों बिल्कुल भी अच्छी नहीं चल रही है। ऐसे में उनक स्थिति और कर्ज के बारे में सुनकर नेहा कक्कड़ बहुत भावुक हो गईं और उन्होंने संतोष को 5 लाख रूपए देने का फैसला किया।
 
नेहा कक्कड़ किसी भी तरह से उनकी मदद करना चाहती थीं क्योंकि वह संगीत उद्योग का ऐसा महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और संतोष आनंद की कहानी के साथ सहानुभूति रखती हैं। नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ भारतीय मनोरंजन उद्योग से भी अनुरोध किया कि वे संतोष को कुछ काम दें।
 
बता दें कि संतोष आनंद ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल संग कई बेहतरीन गाने बनाए हैं.। एक प्यार का नगमा है तो आज भी सभी का फेवरेट है। इंडियन आइडल के उस एपिसोड के दौरान नेहा ने संतोष आनंद संग उस गाने की कुछ लाइनें गाईं और समा  बांधने की कोशिश की। 
 
ये भी पढ़ें
वेलेंटाइन डे निकल गया चचा : भोपाली चुटकुला हंसा देगा