बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mahesh anand was depressed and alcoholic he married 5 times
Written By

काम न मिलने से डिप्रेशन में थे महेश आनंद, की थी 5 शादियां

बॉलीवुड के मशहुर विलेन शक्ति कपूर ने बताया कि महेश आनंद काम न मिलने के चलते काफी डिप्रेस रहते थे और उन्हें शराब की लत लग चुकी थी।

काम न मिलने से डिप्रेशन में थे महेश आनंद, की थी 5 शादियां - mahesh anand was depressed and alcoholic he married 5 times
90 के दशक के खतरनाक विलेन के तौर पर पहचान बनाने वाले एक्टर महेश आनंद की मौत की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। महेश ने शहंशाह, मजबूर, थानेदार, विश्वात्मा, खुद्दार, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्मों में काम किया था लेकिन वो पिछले 18 साल से बेरोजगार थे।


महेश आनंद को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। निर्देशक पहलाज निहलानी ने उन्हें अपनी इस फिल्म में 6 मिनटों का रोल दिया था। महेश आनंद की आस्मिक मौत के बाद इस फिल्म में उनके साथ एक्टिंग करने वाले बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन शक्ति कपूर ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
 
शक्ति ने बताया कि महेश काम न मिलने के चलते काफी डिप्रेस रहते थे और उन्हें शराब की लत लग चुकी थी। वो नशे में लोगों को फोन मिला देते थे। पहलाज जी ने उन्हें फिल्म के क्लाइमैक्स से कुछ मिनटों पहले एक रोल दिया था जो उन्होंने अच्छे से निभाया। फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उन्हें शराब पीने से मना भी किया था लेकिन महेश ने उनकी बिल्कुल नहीं सुनी। मैं भी महेश को शराब पीने के लिए मना करता था और मैंने उन्हें शराब को छोड़ने के लिए भी कहा था क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत के कारण अपनी जिंदगी खो बैठे थे।
 
महेश आनंद 9 फरवरी को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत हुए पाए गए, जिसके बारे में तब जानकारी मिली जब उनकी बहन और पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची। बताया जा रहा है कि महेश ने 2 दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस महेश के घर के अंदर गई तब शराब से भरा एक ग्लास लाश के पास मिला। 
 
महेश ने की थी पांच शादियां
महेश आंनद एक ट्रेंड डांसर थे जो बॉलीवुड में परफॉर्म किया करते थे। बॉलीवुड में आने से पहले वो भारत के टॉप मॉडल में शुमार थे। महेश ने पहली शादी प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। इसके बाद 1987 में उनकी दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से हुई। दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है। 
 
महेश की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से 1992 में हुई। साल 2000 में उन्होंने चौथी शादी एक्ट्रेस उषा बाचानी से की लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। खबरों की मानें तो महेश ने पांचवी शादी साल 2015 में एक रशियन लड़की लाना के साथ शादी की थी। महेश ने फेसबुक पर लाना के साथ ही फोटो शेयर की थी।
ये भी पढ़ें
करण जौहर की कठपुतली बताने पर आलिया भट्ट ने कंगना रनौट को दिया ये जवाब