शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar wil make film on raw chief rameshwar nath kaav life
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (17:01 IST)

करण जौहर बनाएंगे रॉ के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म

करण जौहर बनाएंगे रॉ के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म - karan johar wil make film on raw chief rameshwar nath kaav life
बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'तख्त' के प्री-प्रॉडक्शन में व्यस्त हैं। अब करण ने अपने एक और प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

 
करण जौहर की यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पहले प्रमुख रामेश्वर नाथ काव की जिंदगी पर आधारित होगी, जिसमें उनके अचीवमेंट्स, ऑपरेशन के बारें में बताया जाएगा। 
 
करण की यह फिल्म नितिन गोखले की किताब पर आधारित होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जानकारी शेयर ही है। करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'पन्नों को फ्रेम में बदलना, एक समय में एक रोमांच। अधिक जानकारी जल्द ही आएगी।'
फिल्म रामेश्वर नाथ काव की उस अनकही कहानी को सबके सामने लेकर आएगी जिसमें भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की दुनिया में काव का एक सफल नाम बनने का दास्तां शामिल है।
 
बता दें कि रामेश्वर नाथ काव का जन्म 10 मई, 1918 को वाराणसी में हुआ था। 1940 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा का एग्जाम पास किया। सर्विस जॉइन करने के 8 साल बाद जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की स्थापना हुई तो काव को सहायक निदेशक बनाकर आईबी में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें
‘बाहुबली’ एक्टर ने छोड़ी अजय देवगन की ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, खराब सेहत या डेट्स है असली वजह?