शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan deol tied knot with drisha acharya wedding photo viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 18 जून 2023 (15:48 IST)

द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे करण देओल, सामने आई पहली तस्वीर

द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे करण देओल, सामने आई पहली तस्वीर | karan deol tied knot with drisha acharya wedding photo viral
Karan Deol Drisha Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण की शादी का फंक्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। करण और द्रिशा की शादी की रस्में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
 
करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी के लाल जोड़े में करण की दुल्हनिया द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।
 
बता दें कि करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय की परपोती हैं। द्रिशा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर नेशनल प्रोग्राम मैनेजर काम करती हैं। द्रिशा और करण की फैमिली फ्रेंड हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
मीका सिंह ने रियलिटी शो में पहनाई थी आकांक्षा पुरी को वरमाला, अब एक्ट्रेस ने खुद को बताया सिंगल