शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan posted for rumoured girlfriend saba azad
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (12:56 IST)

रितिक रोशन ने कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए किया पोस्ट, कही यह बात

रितिक रोशन ने कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए किया पोस्ट, कही यह बात - hrithik roshan posted for rumoured girlfriend saba azad
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से रितिक का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं सबा रितिक के परिवार संग लंच पर भी पहुंची थीं।

 
रितिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसी बीच रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सबा आजाद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा आजाद और नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह की तस्वीर शेयर की है, जो बैंड मैडबॉय/मिंक की है।
 
यह एक इलेक्ट्रो-फंक बैंड है, जिसमें सबा और इमाद भी शामिल हैं। इनका शो पुणे में होने वाला है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रितिक ने लिखा है, 'किल इट दोस्तों।' 
 
रितिक के इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशन की खबरें फिर तेज हो गई है। कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि रितिक और सबा जल्द शादी भी कर सकते हैं। हालांकि रितिक और सबा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
 
बता दें कि सबा आजाद बीते दिन रितिक रोशन की फैमिली संग लंच करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को एक्टर के चाचा राजेश रोशन ने शेयर किया था। तस्वीर में सबा रितिक के पूरे परिवार के संग बैठी नजर आ रही हैं।
 
सबा आजाद म्यूजिशियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
ये भी पढ़ें
'दोस्ती अनोखी' की एक्टर इस्मीत कोहली ने साहिल फुल्ल को लेकर कहा, हम दोनों की खूब बनती है