रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan deepika padukone starrer fighter first song sher khul gaye release on 15 december
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (16:37 IST)

'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' इस दिन होगा रिलीज, टीजर आया सामने

'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' इस दिन होगा रिलीज, टीजर आया सामने | hrithik roshan deepika padukone starrer fighter first song sher khul gaye release on 15 december
Sher Khul Gaye Song: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बीते दिनों इस फिल्म से रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक और फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज किया गया था। 
 
इसके बाद करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय का भी फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस रितिक और दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री को स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार है।
 
इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'शेर खुल गए' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। गाने में रितिक और दीपिका की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आने वाली है। 
 
रितिक रोशन ने गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर में रितिक और दीपिका साथ में डांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ रितिक ने लिखा, 'आइए पार्टी शुरू करते हैं। शेर खुल गए गाना कल यानि 15 दिसंबर को रिलीज होगा। 
 
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' में रितिक रोशन, दीपिका दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय और आमिर मलिक जैसे सितारे भी सपोर्टिंग कास्ट में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये वेब शो, देखिए लिस्ट