शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ekta Kapoor becomes the first Indian woman to win an Emmy Award celebs congratulated her
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (12:19 IST)

एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं एकता कपूर, सेलेब्स ने दी बधाई

एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं एकता कपूर, सेलेब्स ने दी बधाई  | Ekta Kapoor becomes the first Indian woman to win an Emmy Award celebs congratulated her
ekta kapoor becomes the first indian woman to win an emmy award: एकता आर कपूर निस्संदेह भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे बड़े नामों में से एक हैं और उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। कंटेंट क्वीन ने खुद की एक अलग पहचान बनाकर एंटरटेनमेंट के हर क्षेत्र को बढ़ावा दिया है, और उनके कंटेंट की एक विस्तृत सीरीज ने जनता में हमेशा उत्साह बढ़ाया है। 
 
ऐसे में एकता कपूर के बढ़ते करियर के साथ उनकी लोकप्रियता और कला भी ग्लोबल लेवल पर पहुंच गई और हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित 51वें अंतरराष्ट्रीय एम्मीज में अपनी प्रतिष्ठित जीत से देश को गौरवान्वित किया। इस सेरेमनी में उन्हें डायरेक्टोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे उनके करियर में एक और मील का पत्थर जुड़ गया।
 
जबकि उनकी आइकोनिक जीत ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है क्योंकि वह इस सम्मान से सम्मानित होने वाली एकमात्र भारतीय महिला फिल्म मेकर बन गई हैं, उन्हें न केवल जनता से बल्कि हर कोने से खूब प्यार और तारीफ मिल रही है। मनोरंजन जगत की विभिन्न हस्तियां भी एकता की ग्लोबल जीत की सराहना करते नहीं थक रही हैं।
 
फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने एकता कपूर को शुभकामनाएं देते हुए कहा, बधाई हो मेरी जान एकता कपूर ऐसा पथप्रदर्शक बनने के लिए।
 
अभिनेत्री कंगना रनौट ने फिल्म निर्माता एकता आर कपूर को शुभकामनाएं देते हुए कहा, बधाई हो बॉस एकता कपूर।
 
वहीं एकता आर कपूर को पावरहाउस बताते हुए अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन्हें बधाई दी और कहा, बधाई हो आपको पावरहाउस! आप पर बहुत गर्व है, एकता कपूर।
 
भारतीय राजनेता और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने एकता आर कपूर को शुभकामनाएं देते हुए कहा, मेरी दोस्त, एमी विजेता आप पर गर्व है।' 
 
एकता के साथ 'द बकिंघम मर्डर' में काम कर रहें फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने उनकी तारीफ की और कहा, एकता कपूर तुम खूबसूरत हो।
 
एकता कपूर की दोस्त और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने उन्हें बेस्ट गर्ल बताते हुए विश किया, मेरी साथी और बेस्ट गर्ल एकता कपूर को बधाई, इससे अधिक योग्य कोई नहीं है! आप एक फोर्स हैं!
 
सिंगर दलेर मेहंदी ने एकता को ट्रेलब्लेज़र बताया और कहा, बधाई हो एकता कपूर जी। ट्रेलब्लेज़र एकता! एमी घर आ रही है! रब रक्खा।
 
प्रमुख अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एकता को शुभकामनाएं देते हुए कहा, बधाई हो एकता कपूर आप जैसे व्यक्ति को जानकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है!
 
एक्टर-प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी ने एकता के लिए पोस्ट में लिखा, बधाई हो एकता कपूर - आपने एमी को घर लाने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास लिखा!! बहुत योग्य!! बहुत गर्व है!! चमकते रहो!"
 
इंडस्ट्री के सितारों का प्यार और तारीफ दिखाता है कि कैसे एकता कपूर वन वुमेन इंडस्ट्री हैं और अपने जुनून और कला से उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई है। इस बीच, दर्शकों के लिए एकता आर कपूर की अगली पेशकश 'द बकिंघम मर्डर्स' है, जिसमें करीना कपूर खान हैं और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सिंगर काव्या जोंस ने किया 'द आर्चीज' को सपोर्ट, अपना गाना 'ऊ ऊ मेरे दिल में तू' को किया फिल्म के लिए डेडिकेट