मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 asim riaz says aarti singh as fixed deposit sidharth shukla
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (19:10 IST)

Bigg Boss 13 : असीम रियाज ने पार की हदे, आरती सिंह को बताया सिद्धार्थ शुक्ला का 'FIXED DEPOSIT'

Bigg Boss 13 : असीम रियाज ने पार की हदे, आरती सिंह को बताया सिद्धार्थ शुक्ला का 'FIXED DEPOSIT' - bigg boss 13 asim riaz says aarti singh as fixed deposit sidharth shukla
'बिग बॉस 13' में इन दिनों खुब हंगामा देखने को मिल रहा हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज अपने झगड़े की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन दोनों के बीत मतभेद सामने आ रहे हैं। बीते दिनों भी दोनों फिर से एक दूसरे के साथ भिड़ते नजर आए।


आने वाले एपिसोड में भी सिद्धार्थ और असीम के बीच झगड़ा होने वाला है। इस लड़ाई में असीम रियाज अपनी हदे पार करते हुए दिखाई दिए। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज की वजह से गुस्से में आग बबूला होते हुए नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में असीम रियाज, आरती सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये 'फिक्स्ड डिपॉजिट है उसकी'। उनकी इस बात पर सिद्धार्थ शुक्ला भड़के नजर आ रहे हैं।
 
सिद्धार्थ शुक्ला असीम रियाज से कह रहे हैं कि यह बहुत ही गंदा शब्द है। वहीं असीम की यह बात सुनने के बाद, आरती रोती हुई नजर आती हैं और बिग बॉस के सामने कहती हैं कि ये सारी बाते उन्हें हर्ट करती हैं।
 
बिग बॉस 13 का यह प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 13 : शेफाली जरीवाला के पति पराग को असीम रियाज ने कहा नल्ला, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी यह धमकी