रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri superstar dinesh lal yadav nirahua brother vijay lal yadav accident
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जून 2022 (16:03 IST)

भोजपुरी स्टार निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे

भोजपुरी स्टार निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे | bhojpuri superstar dinesh lal yadav nirahua brother vijay lal yadav accident
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक दुखद खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें वेदंता हॉस्पिटल ले जाया गया।

 
निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा, बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। 
 
दिनेश के भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान ही बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव जिस गाड़ी में थे उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। 
 
ये भी पढ़ें
उर्वशी रौटेला के 13 फोटो जिसे देख फैंस ने कहा सुपरहॉट