शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arpita khan visit in laws house in himachal mandi family get self quarantine
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 जून 2020 (18:33 IST)

शादी के बाद दूसरी बार ससुराल मंडी पहुंचीं अर्पिता खान, परिवार सहित होम क्वारंटीन

शादी के बाद दूसरी बार ससुराल मंडी पहुंचीं अर्पिता खान, परिवार सहित होम क्वारंटीन - arpita khan visit in laws house in himachal mandi family get self quarantine
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है। इसी बीच सलमान खान की बहन को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार अर्पिता खान अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल हिमाचल (मंडी) पहुंची है।

 
अर्पिता परिवार के साथ अभी तक मुंबई में ही थीं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मंडी लाया गया। मंडी पहुंचते ही उनको पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटीन किया है। 
 
बताया जा रहा है कि परिवार के कोविड-19 के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने ले लिए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना को लेकर नियमों के तहत अर्पिता, आयुष अपने बच्चों को लेकर 14 जून से ही क्वारंटीन हो गए हैं।
 
अर्पिता खान शादी के बाद दूसरी बार मंडी पहुंची हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जब सभी कहीं जाने से बच रहे हैं, ऐसे में उनके अचानक हिमाचल पहुंचने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
बीड़ी की लत छुड़वाने के लिए क्लास : मजेदार जोक