मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Andaz Apna Apna, Ranbir Kapoor, Varun Dhawan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (11:06 IST)

अंदाज अपना अपना 2 में नजर आ सकते हैं वरुण और रणबीर

अंदाज अपना अपना 2 में नजर आ सकते हैं वरुण और रणबीर - Andaz Apna Apna, Ranbir Kapoor, Varun Dhawan
24 वर्ष पूर्व आमिर खान और सलमान खान को लेकर राजकुमार संतोषी ने 'अंदाज अपना अपना' नामक हास्य फिल्म बनाई थी। यह फिल्म तब असफल रही थी, लेकिन टीवी पर इसे खासा पसंद किया गया। इससे फिल्म के मेकर्स को लगा कि इसका दूसरा भाग बनाया जाए तो यह सफल रह सकता है। 
 
अंदाज अपना अपना के सीक्वल के बारे में लगातार कई वर्षों से चर्चे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ ठोस परिणाम नहीं निकला है। पहले आमिर और सलमान को राजी करने की कोशिश की गई, लेकिन ये नहीं माने। 
 
आज के दौर में दोनों बड़े स्टार हैं और दोनों को लेकर फिल्म बनाना बहुत कठिन है। बजट से ज्यादा परेशानी दोनों के ईगो को संभालने में होगी। शायद यह बात दोनों ही जानते हैं इसलिए साथ काम करने के लिए राजी नहीं हैं। 
 
अब खबर है कि आमिर और सलमान को साथ लेने का इरादा निर्माता ने छोड़ दिया है। इस फिल्म में वरुण धवन और रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। आमिर वाला रोल रणबीर और सलमान वाला रोल वरुण निभाएंगे। 
 
वरुण और रणबीर को भी साथ में काम करने के लिए राजी करना मुश्किल है, लेकिन निर्माता कोशिश कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन ने अर्जुन कपूर को दिला दी एक बड़ी फिल्म