शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. american singer mary milliben singing the indian national anthem touched pm modis feet
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 24 जून 2023 (11:46 IST)

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, छुए पीएम मोदी के पैर

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, छुए पीएम मोदी के पैर | american singer mary milliben singing the indian national anthem touched pm modis feet
mary milliben touched pm modis feet: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका में पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है। अमेरिका दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
 
इस कार्यक्रम के समापन समारोह में अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया। भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री के पैरे भी छुए। मैरी बिलबेन ने कहा, यहां आना और पीएम मोदी के संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे के समापन कार्यक्रम का हिस्सा बनना बहुत बड़े सम्मान की बात है।
 
सोशल मीडिया पर मैरी मिलबेन का पीएम मोदी के पैरे छुने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मैरी मिलबेन की शानदार प्रस्तुति पर लोग तालियां बजा रहे हैं। तभी मैरी मिलबेन ने जाकर पीएम मोदी के पैर छू लेती हैं। मैरी मिलबेन को पैर छूते देख पीएम मोदी ने उन्हें रोका और उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।
 
मिलबेन ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री मोदी और उस देश के लोगों के सम्मान में भारतीय राष्ट्रगान के गायन को लेकर बहुत गर्व हो रहा है, जिन्हें मैं अपना परिवार मानती हूं। अमेरिका और भारत के राष्ट्रगान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के आदर्शों की बात करते हैं। यह अमेरिका और भारत के संबंधों का सार है। एक स्वतंत्र देश, सिर्फ स्वतंत्र लोगों से परिभाषित होता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शादी के बंधन में बंधे कबीर दुहन सिंह, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन