रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn to play football coach syed abdul rahim role in maidaan film poster released
Written By

अजय देवगन की अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान, साउथ एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

अजय देवगन की अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान, साउथ एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर - ajay devgn to play football coach syed abdul rahim role in maidaan film poster released
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक के बाद एक कई फिल्में लाइनअप हैं। इस साल अब तक उनकी दो फिल्म दे दे प्यार दे और टोटल धमाल रिलीज हो चुकी है। दोनों ही कॉमेडी फिल्म्स थीं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हाल ही में अजय की नई फिल्म की घोषणा की गई है। ये फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित होगी।


यह फिल्म भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक होगी। अब अजय देवगन की इस फिल्म को नाम मिल गया है। फिल्म का नाम 'मैदान' होगा। 
 
इस फिल्म में अजय के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। ये कीर्ति की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इसे अमित रविंद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करेंगे, जो पहले बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
 
फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही इसका पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल के गोल्डन एरा को दिखाया जाएगा। ये कहानी 1952-1962 तक 10 सालों की है। इस फिल्म में अजय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे।
 
मैदान में अजय देवगन पहली बार 60 साल की उम्र में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की पिछली फिल्मों की अगर बात करें तो दे दे प्यार दे में उन्होंने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जिसे अपने से बहुत कम उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। इसमें उनके अपोजिट रकुल प्रीत सिंह और तब्बू ने काम किया था।
ये भी पढ़ें
जाह्नवी कपूर की पहली वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, गली बॉय एक्टर संग आएंगी नजर