सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn issue with rrr director ss rajamouli due to maidaan
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 मार्च 2021 (16:09 IST)

इस वजह से अजय देवगन और राजामौली के बीच हुआ मनमुटाव!

इस वजह से अजय देवगन और राजामौली के बीच हुआ मनमुटाव! - ajay devgn issue with rrr director ss rajamouli due to maidaan
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और मशहूर साउथ निर्देशक एसएस राजामौली के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। बता दें कि इन दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है। अजय देवगन और राजामौली के बीच अनबन का कारण इन दोनों की अगली रिलीज होने वाली फिल्में है।

 
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही राजामौली ने अपनी फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट का ऐलान किया था। जिसमे उन्होंने बताया कि फिल्म आरआरआर इसी साल 13 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की इस रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही दोनों के बीच अनबन पैदा हो गई। 
 
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी इसी साल 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी राजामौली की फिल्म आरआरआर मैदान से दो दिन पहले रिलीज की जा रही है। जबकि मैदान के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज का ऐलान काफी समय पहले कर दिया था। 
 
वहीं आरआरआर के मेकर्स ने जानते हुए ऐसा किया है। इसी बात से अभिनेता अजय देवगन काफी खफा है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन नजर आने वाले है। मैदान में जहां अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले है। वहीं राजामौली की आरआरआर में वह एक अहम रोल में दिखाई देने वाले है। 
 
इसी वजह से ये क्लैश अजय देवगन की ही दोनों फिल्मों के बीच खड़ा हो गया है। अब जाहिर है कि कोई भी कलाकार अपनी ही दो फिल्मों का बॉक्स आफिस पर क्लैश नहीं चहेगा। इतना ही नहीं फिल्म आरआरआर का ऐलान करने से पहले मेकर्स ने अजय देवगन से इस बारे में कोई बात भी नहीं दी।
 
बताया जा रहा है कि इसकी वजह से अजय काफी नाराज है। जब फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था तो उस वक्त अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से संबंधित कोई पोस्ट भी नहीं शेयर की थी। जिससे उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है। 
 
अजय देवगन फिल्म से भी कन्नी काट ली है। उन्होंने इस फिल्म का प्रमोशन करना बंद कर दिया है। लेकिन जब आज फिल्म आरआरआर से आलिया का लुक सामने आया तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लुक को शेयर किया है। अजय के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार नजर आएंगे।