1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgan shared a video on national youth day

'नेशनल यूथ डे' पर अजय देवगन को आई अपने जवानी के दिनों की याद, शेयर किया खास वीडियो | ajay devgan shared a video on national youth day

national youth day
स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में 'नेशनल यूथ डे' के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने जवानी के दिनों को याद किया। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से लेकर आजतक की तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। 

 
इन तस्वीरों में फूल और कांटे, कच्चे धागे, दिलवाले, सिंघम, दृश्यम 2 जैसी फिल्मों में अजय के लुक की झलक देखने को मिल रही है। अजय देवगन ने इस वीडियो में अपने बचपन की तस्वीरों को भी साझा किया है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, युवावस्था वह है जब आप अपने सभी विश्वासों और सपनों के लिए एक ठोस भविष्य की नींव रखते हैं। आप वो हैं जिनकी आंखों में सितारे हैं और दिल में आशा है। यहां तक ​​कि जब आप रूपांतरित होते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके आदर्श रॉक सॉलिड रहें।
अजय देवगन के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने‍ लिखा, 'लुक भले बदला हो लेकिन आपका एटीट्यूड सेम है।' एक अन्य ने लिखा, '90 के सबसे मासूम हीरो।' 
 
बता दें कि अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अमरीश पुरी : नहीं हुआ कोई दूसरा मोगांबो