सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. adipurush sita aka janki role offered to these actress before kriti sanon
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 25 जून 2023 (16:24 IST)

'आदिपुरुष' के लिए पहली पसंद नहीं थीं कृति सेनन, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का किरदार

'आदिपुरुष' के लिए पहली पसंद नहीं थीं कृति सेनन, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का किरदार | adipurush sita aka janki role offered to these actress before kriti sanon
Movie Adipurush Kriti Sanon: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर देशभर में खूब हल्ला मचा हुआ है। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर किरदारों तक पर दर्शक नाराजगी जता रहे हैं। फिल्म में प्रभास, राघव और कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकी के लुक और किरदार में कृति सेनन छा गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।
 
फिल्म के लिए सीता की खोज के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की थी। खबरों के अनुसार 'आदिपुरुष' में जानकी का रोल पहले यह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ऑफर किया गया था। कीर्ति सुरेश ने इस रोल के लिए हामी भी भर दी थी, और वह लगभग इस फिल्म के लिए कंफर्म थीं। लेकिन कीर्ति सुरेश ने 'आदिपुरुष' को रजनीकांत के साथ एक फिल्म की वजह से ठुकरा दिया। 
 
जानकी का रोल एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को भी ऑफर किया गया था। 'बाहुबली' में अनुष्का शेट्टी, देवसेना के रोल में खूब जमी थीं। पर उन्होंने भी यह रोल ठुकरा दिया। इसके बाद जानकी के रोल के लिए अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी का नाम भी सामने आया था। पर आखिर में यह रोल कृति सेनन की झोली में आकर गिरा। 
 
बता दें कि आदिपुरुष भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी हैं, जोकि लंकेश के रोल में हैं। इसके अलावा सनी सिंह, शेष बने हैं तो वहीं देवदत्त नागे हनुमान के किरदार में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कियारा आडवाणी