गुरुवार, 13 नवंबर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. PM Modi election rally in betia and sitamari
Last Modified: पटना , शनिवार, 8 नवंबर 2025 (13:26 IST)

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा सरकार, जंगलराज ने किया बर्बाद, आखिरी 2 सभाओं में क्या बोले पीएम मोदी?

modi bihar rally
PM Modi Bihar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी और बेतिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुसंस्कार से भरे लोग कुशासन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव बिहार की जनता लड़ रही है। ALSO READ: हरा गमछा देख क्‍यों भड़के तेज प्रताप यादव, जनसभा में सिपाही को दिया सख्त आदेश
 
जंगलराज में बर्बाद हुआ बिहार : पीएम मोदी मोदी ने कहा कि जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और भ्रष्टाचार। ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय दिया, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। राजद ने बिहार में विकास के पूरे माहौल को नष्ट कर दिया।
 
बेतिया ने देखा जंगलराज का सबसे डरावना रूप : प्रधानमंत्री ने कहा कि बेतिया ने, चंपारण ने RJD और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था।ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ जाता है।
 
बच्चों को रंगदार बनाना चाहती है राजद : उन्होंने कहा कि राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहती है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखाई देता है। राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है; वो बच्चे कह रहे हैं कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता। ALSO READ: बिहार में रिकॉर्ड मतदान में महिला वोटर्स बनीं 'किंगमेकर', नीतीश के 10 हजार पर भारी पड़ेगा तेजस्वी का 30 हजार का दांव?
 
उद्योगों पर ताला लगाना जानते हैं कांग्रेस और राजद : प्रधानमंत्री ने कहा कि ये राजद और कांग्रेस वाले सिर्फ़ उद्योगों पर ताला लगाना जानते हैं। इनके 15 साल के जंगलराज में बिहार में एक भी बड़ा कारखाना नहीं लगा। मिथिला की मिलें भी बंद हो गईं। 15 साल के जंगलराज में बिहार में कोई बड़ा अस्पताल या मेडिकल कॉलेज नहीं बना, इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सफेद झूठ हैं।
 
मछली पर क्या बोले मोदी : उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था लेकिन NDA सरकार की नीतियों का असर है कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। ये हमारे मछली के क्षेत्र में काम करने वालों की ताकत है कि बड़े-बड़े लोग ये देखने आ रहे हैं। पानी में डूबकी लगा रहे हैं।
 
विकास के साथ विरासत का भी सम्मान : पीएम मोदी ने कहा कि आपके दामाद जी तो खुद प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है। अब माता के मायके की बारी है। पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी। हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत को भी सम्मान दे रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं। सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दिल्‍ली में मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग, 500 झुग्गियां जलकर खाक, सड़क पर आए सैकड़ों लोग