मंगलवार, 23 सितम्बर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 19 captaincy task mridul tiwari injured after being pushed by abhishek bajaj
Last Modified: गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (12:32 IST)

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी टास्क के दौरान मचा हंगामा, धक्का-मुक्की में घायल हुए मृदुल तिवारी

Bigg Boss 19 Update
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में ड्रामा बढ़ता जा रहा है। घर में दोस्ती और दुश्मनी का सिलसिला पहले दिन से ही शुरू हो गया था। बिग बॉस के घर में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने जा रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। 
 
कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज और बसीर अली आपस में भिड़ गए। इनसब में मृदुल तिवारी को चोट लग गई। जब सभी घर वाले मशीन तक पहुंचने के लिए दौड़े तो सब एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर धक्का मुक्की हुई। अभिषेक बजाज को सबने निशाने पर लिया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस दौरान अभिषेक और बसीर अली के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों के बीच खूब बहस हुई। इस दौरान धक्का लगने से मृदुल तिवारी गिर पड़े और उनके होंठ पर चोट आई। आवेज और गौरव खन्ना तुरंत उन्हें बाथरूम में ले गए। चोट लगने की वजह से मृदुल की आंखों में आंसू आ गए। वहीं बिग बॉस को टास्क भी रोकना पड़ा।
 
टास्क के दौरान अभिषेक पर धक्का देने के आरोप लगे। नेहल चुडासमा ने कहा कि हर टास्क में अभिषेक फिजिकल हो जाते हैं। इसी वजह से अभिषेक और बसीर अली के बीच जमकर बहस हुई। 
ये भी पढ़ें
द बंगाल फाइल्स की बंगाल में रिलीज के लिए पल्लवी जोशी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र