बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP bypoll election : Akhilesh ready to leave phulpur for congress
Last Modified: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (08:38 IST)

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव?

यूपी उपचुनाव : कांग्रेस को मिलेगी फूलपुर, बदले में क्या चाहते हैं अखिलेश यादव? - UP bypoll election : Akhilesh ready to leave phulpur for congress
Uttar Pradesh bypoll election : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन का रास्ता साथ हो गया। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए फूलपुर सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। अब कांग्रेस राज्य में 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 
 
फूलपुर से सपा ने मुर्तजा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। वह नामांकन पत्र भी ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी उनसे टिकट वापस ले सकती है। सिद्दीकी को फूलपुर सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में 2000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अखिलेश फूलपुर के एवज में महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटें चाहते हैं। उनका मानना है कि पार्टी का राज्य में अच्छा जनाधार है।
 
यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी पहले ही कांग्रेस के लिए गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट छोड़ चुकी है और इसका औपचारिक ऐलान भी कर चुकी है।  हालांकि, कांग्रेस दो सीटों पर राजी नहीं है। वह 5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 में से 9 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। मिल्कीपुर सीट पर तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 अक्टूबर काउंटिंग होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Weather Updates: दाना तूफान देगा दस्तक, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना