शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. amroha cold 5 people dies
Last Updated : बुधवार, 10 जनवरी 2024 (09:01 IST)

अमरोहा में ठंड से बचने केे लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा

अमरोहा में ठंड से बचने केे लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, 5 लोगों की मौत - amroha cold 5 people dies
Amroha news in hindi : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव में ठंड से बचने के लिए घर पर अंगीठी जलाकर सो रहा परिवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दम घुटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बेहोश हुए 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी के अनुसार, 'यह मामला जिले के ढक्का गांव का है। कमरे में जलाए गए कोयले पर पहले खाना बनाया गया। फिर उसी कमरे में सात लोग सोए हुए थे।'
 
बताया जा रहा है कि कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें 2 पुरुष हैं और 3 महिलाएं हैं। 2 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से शाम तक जब पड़ोस के लोगों को घर में हलचल नहीं दिखाई दी तो लोगों को अनहोनी का शक हुआ। जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो घर में धुआं दिखाई दिया। बिस्तर पर परिवार को लोग पड़े हुए थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई शहरों में शीतलहर की स्थिति है। कई स्थानों पर लोगों को अलाव जलाकर हाथ तापते देखा जा सकता है। कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
इक्वाडोर में लाइव टीवी शो में घुसे बंदूकधारी, एंकर्स पर तानी बंदूक