मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sag Games Kathmandu
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (18:47 IST)

भारत को सैग खेलों की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण समेत 4 पदक

भारत को सैग खेलों की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण समेत 4 पदक - Sag Games Kathmandu
काठमांडू। भारतीय एथलीटों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां दशरथ स्टेडियम में पुरुष 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक सहित 4 पदक जीते। भारत ने पुरुष 1500 मीटर में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के अलावा महिला 1500 मीटर में भी रजत और कांस्य पदक जीते।
 
अजय कुमार सारो ने पुरुष 1500 मीटर में 3 मिनट 54.18 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि अजीत कुमार ने 3 मिनट 57.18 सेकंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नेपाल के तंका कार्की ने कांस्य पदक जीता।
 
इससे पहले भारत की चंदा (4 मिनट 34.51 सेकंड) ने महिला 1500 मीटर में रजत जबकि उनकी हमवतन चित्रा पालाकीज (चार मिनट 35.46 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक श्रीलंका की उदा कुबुरालागे (4 मिनट 34.34 सेकंड) ने जीता।
 
भारत छह स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर चल रहा है। मेजबान नेपाल कुल 28 पदक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।
ये भी पढ़ें
स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने दिए संन्यास के संकेत