मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neroka FC, Shillong Lajong FC, I League Match
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (22:01 IST)

नेरोका ने आईलीग मैच में लाजोंग को हराया

नेरोका ने आईलीग मैच में लाजोंग को हराया - Neroka FC, Shillong Lajong FC, I League Match
शिलांग। सुभाषसिंह के एकमात्र गोल की मदद से नेरोका एफसी ने यहां आईलीग के मैच में शिलांग लाजोंग एफसी को 1-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही नेरोका ने इस जीत के साथ 3 अंक अर्जित किए।
 
दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत से आक्रमक खेल खेला लेकिन पहले हाफ में किसी टीम को सफलता नहीं मिली। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले प्रीतम सिंह की मदद से सुभाष सिंह ने गोल दाग कर नेरोका को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की घोषणा, राहुल बाहर, केदार, शार्दुल टीम में