मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman gives birth to twins in train
Written By
Last Modified: ठाणे , रविवार, 15 जुलाई 2018 (14:16 IST)

महिला ने ट्रेन में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

महिला ने ट्रेन में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म - woman gives birth to twins in train
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने रविवार सुबह मुंबई-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
 
मध्य रेलवे के प्रवक्ता एस उदासी ने यहां बताया कि ट्रेन सं 18520 के सुबह लगभग 8 बजे कल्याण स्टेशन पर पहुंचने के समय गर्भवती महिला यात्री सलमा तबस्सुम शेख को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक नितिन गौर और महिला पुलिस कांस्टेबल नीलम गुप्ता तथा सुरेखा कदम के साथ राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) का दल महिला की मदद के लिए पहुंच गया।
 
मध्य रेलवे की मेडिकल टीम और जीआरपी की मौजूदगी में ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर आधा घंटे के लिए रोका गया। महिला का ट्रेन में ही प्रसव कराया गया और उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उसके बाद महिला को नवजातों समेत ट्रेन से उतारकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उदासी ने बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। महिला मुंबई के उपनगर घाटकोपर के गौसिया मस्जिद के पास एक कॉलोनी की निवासी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुंबई में हाईटाइड, समुद्र में उठी 5 मीटर ऊंची खतरनाक लहरें (वीडियो)