सम्बंधित जानकारी
- Delhi Flood : दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार, यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट, ओल्ड रेलवे ब्रिज ट्रेनों के लिए बंद
- कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका, कई जिलों में अलर्ट जारी
- Maharashtra: विदर्भ में घनघोर बारिश से 19 लोगों की मौत, हजारों मकान क्षतिग्रस्त
- उत्तराखंड में हुआ जबर्दस्त भूस्खलन, बद्रीनाथ राजमार्ग 2-3 दिनों के लिए बंद
- Weather Update : गुजरात के जूनागढ़ में 3000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी को मिलेगी गर्मी से राहत, वर्षा जनित हादसों में 7 की मौत
Uttar Pradesh Rain : उत्तर प्रदेश पर मानसून फिर मेहरबान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से यूपी के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन राज्य के हर एक हिस्से में पहुंचने में उसे थोड़ा वक्त लगेगा। यूपी के बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं। गौतमबुद्धनगर, बागपत, बिजनौर, पीलीभीत और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई लेकिन अभी दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसी बारिश के लिए यूपी वालों को इंतजार करना पड़ेगा।
राहत आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 23 जुलाई को एटा में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि मीरजापुर में 2 लोगों की डूबकर मौत हो गई।
