मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Thane crime news
Written By
Last Modified: ठाणे , रविवार, 30 दिसंबर 2018 (17:04 IST)

खौफनाक, महिला का पीछा करने पर काटा प्राइवेट पार्ट, मौत

खौफनाक, महिला का पीछा करने पर काटा प्राइवेट पार्ट, मौत - Thane crime news
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक दिल दहला देने वाले मामले में एक महिला का पीछा करने पर जननांग काट दिए जाने से घायल व्यक्ति ने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में पीछा करने का आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन लोग शामिल थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गृह ऋण सलाहकार तुषार पुजारे जिले के मनपदा इलाके में 42 वर्षीय एक महिला का कथित रुप से पीछा कर रहा था और वह उसके घर भी गया था एवं उसके पति को अपनी दीवानगी के बारे में बताया था।
 
पुजारे के भाई ने पुलिस से शिकायत की है कि इस घटना से 15 दिन पहले महिला ने उसे अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी। अधिकारी के अनुसार 25 दिसंबर को इस महिला और दो अन्य व्यक्तियों ने पुजारे को गृह ऋण के बहाने डोम्बिवली बुलाया।
 
अधिकारी ने कहा कि पुजारे पर वहां हमला किया गया। महिला ने चाकू से उसका जननांग काट डाला। इसके बाद महिला ने उसे समीप के अस्पताल पहुंचाया और फिर वहां से फरार हो गई। अधिकारी के मुताबिक अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की और महिला समेत तीन व्यक्तियों पर अपनी जांच केंद्रित की।
 
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को करीब 11 बजे रात को पुजारे ने मुंबई के बैकुला के जेजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमने तीनों आरोपियों का हत्या का आरोप लगाया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सावधान, भारत के संग्रहालयों पर मंडरा रहा है यह बड़ा खतरा