शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kanwar yatra 2023 grand welcome of shiva devotees in haridwar welcomed flowers-showered helicopter
Written By हिमा अग्रवाल
Last Modified: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (19:19 IST)

Kanwar yatra 2023 : हरिद्वार में शिवभक्तों का स्वागत, पहले फूलों से स्वागत अब हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

Kanwar yatra 2023 : हरिद्वार में शिवभक्तों का स्वागत, पहले फूलों से स्वागत अब हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा - kanwar yatra 2023 grand welcome of shiva devotees in haridwar welcomed flowers-showered helicopter
kanwar yatra 2023 : हरिद्वार में चारों तरफ केसरिया रंग दिखाई पड़ रहा है। देश के कई राज्यों से शिव भक्त हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने शिवालयों की तरफ कूच कर रहे हैं। हरिद्वार में कांवड़ मेले को आयोजन शासन द्वारा किया गया है। विभिन्न मनोकामना के कांवड़िए हर की पैडी की तरफ रुख कर चुके हैं और यहां से पवित्र गंगाजल पैदल ले जाकर अपने शिवालयों में अर्पित करेंगे।

इस बार दो माह का सावन है, ऐसे में शिवभक्त भी झूमते-गाते हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों का स्वागत पुष्पवर्षा करके किया जाए।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आज पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर द्वारा हर की पैड़ी पर पुष्पवर्षा की है।

हरिद्वार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन, एसएसपी अजय सिंह ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया है। शिव भक्तों पर जैसे ही आसमान से पुष्प बरसाए गए तो उन्होंने 'भोले बम-बम और हर-हर महादेव' का उद्घोष किया। इस समय देवभूमि का वातावरण सुरम्य और हृदय को आकर्षित करता दिखाई पढ़ रहा है। सु
 
कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो चुकी है और अब तक 9.60 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरकर अपने शहर, गांव की तरफ बढ़ चुके हैं। हरिद्वार कांवड़ मेले मे कांवड़ियों का आना जारी है।

गत वर्ष 4 लाख शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया था, 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 5 करोड़ होने की उम्मीद है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी आसमान से शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा होती रहेगी। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
राकांपा का अध्यक्ष तो मैं ही हूं : शरद पवार