शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Four college students die after car falls into pit in Karnataka
Written By
Last Modified: चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) , रविवार, 10 दिसंबर 2023 (18:19 IST)

कर्नाटक में गड्ढे में गिरी कार, कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

कर्नाटक में गड्ढे में गिरी कार, कॉलेज के 4 छात्रों की मौत - Four college students die after car falls into pit in Karnataka
Car fell into a pit in Karnataka : चिक्कबल्लापुर के बाहरी इलाके में राजमार्ग पर अंडरपास के पास एक कार के कथित तौर पर पलट जाने और गड्ढे में गिर जाने से कॉलेज के 4 छात्रों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात को हुई जब चारों छात्रों में से 2 अपने साथियों को छोड़ने के लिए बेंगलुरु से चिक्कबल्लापुर जा रहे थे।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना शनिवार रात को हुई जब चारों छात्रों में से दो अपने साथियों को छोड़ने के लिए बेंगलुरु से चिक्कबल्लापुर जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार एक छात्र चला रहा था। दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और गड्ढे में गिर गया।
 
उन्होंने बताया कि से तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
विष्णु देव साय से अमित शाह ने किया था 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा