बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. farmer sucide in Banda
Written By
Last Modified: बांदा , मंगलवार, 20 जून 2017 (09:21 IST)

फाइनेंस कंपनी ने वापस ले लिया ट्रेक्टर, क्षुब्ध किसान ने दी जान

फाइनेंस कंपनी ने वापस ले लिया ट्रेक्टर, क्षुब्ध किसान ने दी जान - farmer sucide in Banda
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी द्वारा ट्रैक्टर छीन लेने से क्षुब्ध एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहगंज  क्षेत्र के पियार गांव निवासी 34 वर्षीय किसान वीरेन्द्र त्रिपाठी ने करीब सात माह पूर्व एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। फसल अच्छी नहीं होने पर पैसे के अभाव के चलते वह समय पर ट्रैक्टर की किश्त नहीं चुका पा रहा था। किश्त नहीं देने पर फाइनेंस कंपनी वाले किसान से हाल ही में ट्रेक्टर छीन कर ले गए।
 
उन्होंने बताया कि उसके बाद से ही वीरेन्द्र तनाव में था। तनाव के चलते उसने सोमवार रात फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष उतार सकता है संयुक्त उम्मीदवार, शिवसेना का फैसला आज